फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-आप में फिर रार: संदीप दीक्षित बोले- AAP भ्रष्ट और भरोसे के लायक नहीं, चुनाव को लेकर भी रुख किया साफ

Fri, 18 Aug 2023 01:23 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

संदीप दीक्षित ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कहा, हमने ये नहीं कहा कि हम सातों सीटों पर लड़ेंगे। हमने कहा कि हम सात सीटों पर तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच एक बार फिर से टकराव की स्थिति है। अब शुक्रवार को कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्ट और भरोसे के लायक नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई बैठक पार्टी को मजबूत करने के लिए थी। हमने ये नहीं कहा कि हम सातों सीटों पर लड़ेंगे बल्कि ये कहा कि हम सात सीटों पर तैयारी करेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

संदीप दीक्षित ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कहा, हमने ये नहीं कहा कि हम सातों सीटों पर लड़ेंगे। हमने कहा कि हम सात सीटों पर तैयारी करेंगे। गठबंधन की परवाह किए बिना हर पार्टी तैयारी करती है। जब गठबंधन बनेगा तो तय होगा कि कौन किस सीट पर चुनाव लड़ेगा। हमारी बैठक पार्टी को मजबूत करने के लिए थी। हमने बैठक में गठबंधन पर चर्चा नहीं की। हमारा रुख यह है कि हम इस पार्टी (AAP) पर भरोसा नहीं कर सकते। उनकी राजनीति में भ्रष्टाचार है। 

विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक के बाद से आप-कांग्रेस में खींचतान
दिल्ली में बुधवार को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई थी। बैठक से बाहर आने के बाद अलका लांबा ने कहा था कि करीब तीन घंटे तक यह बैठक चली। जिसमें राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया मौजूद रहे। अलका ने कहा था कि पार्टी ने हमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा है।  उनका कहना था कि यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, इसके कुछ देर बाद कांग्रेस ने अलका के बयान का खंडन करते हुए कहा कि बैठक में ऐसे किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी सत्ता पक्ष से लड़ने के लिए बने विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A को लेकर सवाल उठा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें