कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। रविवार को संदीप दीक्षित से जब मीडिया ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की सीमा पर बयानबाजी के संदर्भ में सवाल किए, तो उन्होंने जनरल रावत को 'सड़क का गुंडा' कह दिया। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने संदीप दीक्षित के बयान का समर्थन नहीं किया है।
हालांकि, बयान देने के कुछ देर बाद ही संदीप दीक्षित ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा, 'मुझे वास्तव में लग रहा है कि मैंने गलत कह दिया।इसलिए मैं इसपर माफी मांगता हूं और अपना बयान वापस लेता हूं।
I genuinely believe what I said was wrong. So I apologize for it &withdraw my statement: Sandeep Dikshit,Cong on his statement on Army chief pic.twitter.com/7WnokUrpLo
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
संदीप दीक्षित ने क्या कहा?
'टाइम्स नाउ' के मुताबिक, संदीप दीक्षित से पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को लेकर सवाल पूछे गए थे। जिसके जवाब में संदीप ने कहा- हमारी सेना सशक्त है। जब भी पाकिस्तान ऐसी हरकत करता है, सेना उसको मुंहतोड़ जवाब देती है। ये सब जानते हैं। ये आज की बात नहीं है। ऐसा पिछले 70 सालों से चला आ रहा है।'
#WATCH: Congress leader Sandeep Dikshit says it feels bad when our Army Chief gives statement like a "sadak ka gunda". pic.twitter.com/Kh1DdtLfbL
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
उन्होंने कहा- पाकिस्तान एक ही चीज कर सकता है और वो है अनाप-शनाप बयानबाजी देना। खराब तो तब लगता है जब हमारे थल सेना प्रमुख सड़क के गुंडे की तरह बयान देते हैं। पाकिस्तान कैसा है, ये जगजाहिर है। लेकिन, हमारे सेना अध्यक्ष भी इसी तरह का बयान क्यों देते हैं। यही नही, संदीप दीक्षित ने जनरल रावत की योग्यता और बर्ताव पर भी सवाल उठाए।
जब इतिहासकार ने की थी जनरल रावत की डायर से तुलना
बता दें कि इसके पहले इतिहासकार पार्थो चटर्जी ने जनरल बिपिन रावत की तुलना ब्रिटिश जनरल डायर से की थी। डायर जलियांवाला कांड के लिए कुख्यात हैं। उन्होंने निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने का ऑर्डर दिया था। इस बयान के बाद इतिहासकार चटर्जी की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन चटर्जी ने कहा कि वह अपने विचारों पर कायम रहे।