फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: राहुल ने रोपे धान और चलाया ट्रैक्टर, लिखा- 'धान की रोपाई, मंजी पर रोटी, किसान हैं भारत की ताकत'

Sun, 16 Jul 2023 03:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि 'धान की रोपाई, मंजी पर रोटी- किसान हैं भारत की ताकत'। साथ ही लिखा कि सोनीपत, हरियाणा में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों, संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया, और दिल खोल कर कई बातें हुईं। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर चलाते कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : Twitter/@RahulGandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक बार फिर नया रूप देखने को मिला। रविवार को राहुल गांधी हरियाणा में ट्रैक्टर चलाते नजर आए। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इसका एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें वह किसानों के साथ धान रोपते हुए भी नजर आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में राहुल अलग-अलग ढंग से आम लोगों के बीच जा रहे हैं। इसमें कभी वह ट्रक पर सवार होकर उनके ड्राइवरों से बातचीत करते नजर आए तो कभी किसानों के बीच खेतों में दिखे। वहीं छात्रों के बीच पहुंच जाते हैं तो कभी कॉलेज कैन्टीन में खाना खाते नजर आते हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि 'धान की रोपाई, मंजी पर रोटी- किसान हैं भारत की ताकत'। राहुल आगे लिखते हैं कि सोनीपत, हरियाणा में मेरी मुलाकात दो किसान भाइयों, संजय मलिक और तसबीर कुमार से हुई। वो बचपन के जिगरी दोस्त हैं, जो कई सालों से एक साथ किसानी कर रहे हैं। उनके साथ मिल कर खेतों में हाथ बटाया, धान बोया, ट्रैक्टर चलाया, और दिल खोल कर कई बातें हुईं'। 

साथ ही लिखा कि 'गांव की महिला किसानों ने अपने परिवार की तरह प्यार और सम्मान दिया, और घर की बनी रोटियां खिलाईं। सच्चे और समझदार हैं भारत के किसान, अपनी मेहनत भी जानते हैं, अपने अधिकार भी पहचानते हैं। जरूरत आने पर काले कानूनों के खिलाफ डट जाते हैं तो साथ में एमएसपी और बीमा की सही मांग भी उठाते हैं। अगर हम उन्हें सुने, उनकी बात समझें तो देश की कई समस्याएं भी सुलझ सकती हैं'।
विज्ञापन

किसानों से बातचीत का पूरा वीडियो भी किया साझा
राहुल गांधी ने ट्विटर में किसानों से पूरी बातचीत का वीडियो लिंक भी साझा किया। यू-ट्यूब पर 11 मिनट 54 सेकेंड के उस वीडियो में राहुल गांधी किसानों से उनकी फसल को तैयार करने में आने वाली लागत और मौजूदा समय में सरकार की नीतिओं से हो रही परेशानियों पर बात करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें