फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी का जादू खत्म, AAP-भाजपा के बुरे दिन'

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद उपचुनाव भी गंवाने वाली आम आदमी पार्टी में एक बार फिर फूट होने की स्थित बन गई है। दिल्ली में दोबारा चुनाव कराने की मुहिम छेड़े केजरीवाल के करीब एक दर्जन विधायक अब पार्टी से दूरी बनाने में लगे हैं। कहा जा रहा है कि इन विधायकों को चुनाव में हार का डर सता रहा है।
विज्ञापन


यह आरोप कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने उपचुनाव के परिणाम आने के बाद लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 'आप' के 12 विधायक कांग्रेस में शामिल होना चाह रहे हैं और इसके लिए वे लगातार नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में सिर्फ पंजाब में जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को उपचुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी है। इससे पार्टी और उसके समर्थकों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। प्रत्याशी की जमानत जब्त होने से पार्टी के पिछले चुनावी जख्म एक बार फिर हरे हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं भाजपा को भी बिहार में खास सफलता न मिलने से बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में 'मोदी लहर' का कोई असर नजर नहीं आया।
विज्ञापन

रैली के बहाने ये काम कर रहे हैं केजरीवाल?

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है उससे साफ हो गया है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी केजरीवाल की पार्टी का सफाया हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल, अपने लिए नई विधानसभा सीट की तलाश में जुटे हैं।

वहीं उपचुनाव के नतीजों पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि परिणामों से यह बात साफ हो रही है कि मोदी का जादू तेजी से घट रहा है। कांग्रेस इसे भाजपा और आम आदमी पार्टी के लिए बुरे दिन की शुरुआत बता रही है।

शर्मा ने कहा कि 'आप' और भाजपा दोनों पार्टियों को लोग नकार रहे हैं। दिल्ली में चुनाव होने की स्थिति में मुकाबला कांग्रेस बनाम भाजपा होगा। उन्होंने दावा कि आप का वजूद अब खतरे में है।

शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देगी। केजरीवाल रैली करने के बहाने अपने लिए नई विधानसभा सीट तलाश रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें