फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडलिंग की दुनिया में छाने को बेताब हैं ये छह चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला डॉट कॉम की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2014’ कांटेस्ट के लिए उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में ऑडिशन लिए गए।
विज्ञापन


इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में 18-25 साल तक की लड़कियों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता के हर राउंड में अपना जलवा बिखेरा। इस प्रतियोगिता के जरिए तलाश की जा रही है उत्तर भारत के सबसे खूबसूरत चेहरे की। विनर को इनाम के तौर पर एक ब्रांड न्यू फिएट पुंटो कार दी जाएगी। साथ ही साथ अनुराग दीक्षित के एलबम 'लाखों आसमान' में काम करने का मौका भी मिलेगा।

29 अगस्त को होने वाले फाइनल के लिए विभिन्न शहरों की युवतियों के साथ दिल्ली एनसीआर की छह लड़कियों को चुना गया है। इनमें से दिल्ली की पांच और गुड़गांव से एक लड़की को सेलेक्ट किया गया है। पढ़िए दिल्ली एनसीआर की इन छह कुडियों की 'अमर उजाला' से खास बातचीत-
विज्ञापन

स्टार प्लस के धारावाहिक में मिली एंट्री

फेमिना मिस नॉर्थ इंडिया प्रतियोगिता आखिरी चरण में पहुंचीं दिल्ली की मॉडल रशालिका सबरवाल ने बताया कि उन्हें स्टार प्लस टीवी चैनल पर शुरू हुए एक धारावाहिक में एंट्री में मिल गई है।

दिल्ली में जन्मी और यहीं के माहौल में पली-बढ़ी रशालिका फिलहाल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं और हमेशा पढ़ाई में अव्वल रही हैं। इसके बावजूद वह अपने मॉडल बनने के जुनून को कभी कम नहीं होने दिया। इसी बीच जब उनके कॉलेज में फ्रेंशर फंग्‍शन हुआ। रशालिका ने उसमें भाग लिया और अपनी मिस फ्रेशर चुनी गईं।

उनके मन में तभी एक आत्मविश्वास जागा और उन्होंने आगे आने वाले इस तरह के सभी तरह के प्रतियोगिताओं में भाग लेने की ठानी। इसी क्रम में उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स के एक ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लिया। ‌उसमें रशालिका को जीत हासिल हुई। रशालिका बताती हैं कि वह फेमिना मिस नॉर्थ इंडिया में भी जीतने का प्रयास करेंगी।

इसके आलावा रशालिका एक अच्छी एक्टर भी हैं। उन्होंने कई एक्टिंग कंप्टीशन में भाग लिए हैं। उन्होंने डांस और आउटडोर गेम्स भी बहुत पसंद हैं। एक और खास चीज है, जो रशालिका को पहुत पसंद है, वो है दिल्ली की मिठाइयां। इनकी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं और रोल मॉडल भी। फेवरेट बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन हैं।

बदलती रही जिंदगी, लेकिन नहीं बदला ख्वाब

फेमिना मिस नॉर्थ इंडिया के फाइनल में पहुंची दिल्ली की वर्तिका पाठक की जिंदगी ने कई करवट ली। लेकिन वह कभी अपने लक्ष्य से नहीं भटकीं। वह भविष्य में एक सफल मॉडल बनना चाहती हैं। दिल्ली में जन्मी वर्तिका जन्म के बाद ही अहमदाबाद चली गईं। वह तीसरी में ही पढ़ रही थीं कि उनके पिता का ट्रांसफर मुंम्बई हो गया।

मुम्बई में रहने के दौरान ही उन्हें मॉ‌डलिंग का नशा चढ़ा। लेकिन वहां वे इस दिशा आगे बढ़ पाती कि फिर से उनके पिता का फिर से दिल्ली में ट्रांसफर हो गया। यहां आने के बाद वर्तिका को नई शुरुआत की।

इसी दौरान उन्हें फेमिना मिस नॉर्थ इंडिया प्रतियोगिता के बार में पता चला। और वर्तिका जो ढूंढ रहीं थीं, उन्हें मिल गया। वह फिलहाल बीएससी की छात्रा हैं। मॉडलिंग के आलावा वर्तिका को सिंगिंग, ट्रैवलिंग, दूसरों की मदद करना बेहद पसंद हैं।

वर्तिका बताती हैं उन्हें खुद के दम पर आगे बढ़ना अच्छा लगता है। इसी लिए उन्हें फिल्म अभिनेता शाहरुख खान बहुत पसंद हैं, ‌क्योंकि उनके अनुसार शाहरुख आज जहां हैं, अपने दम पर हैं। इनकी भी पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। इसके अलावा इन्हें शाहिद कपूर, करीना कपूर भी पसंद हैं। खाने में उन्हें चाइनीज डिश बद है।

'अपनी संस्कृति को नहीं भूलूंगी'

दिल्ली की नेहा तुरान एक सफल मॉडल बनना चाहती हैं। लेकिन अपनी संस्कृति अपनी सभ्यता ताक पर रखकर नहीं। उन्हें साहित्य पढ़ना बहुत पसंद है। उसमें भी खासकर के रवींद्रनाथ टैगोर का लिखा हुआ।

माडलिंग और पढ़ने के अलावा नेहा का डांसिंग और सिंगिंग में भी काफी रुचि है। साथ ही उन्हें दोस्तों से बातचीत करते रहना भी बहुत अच्छा लगता है। वह फिलहाल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं।

वह बताती हैं कि इंजीनियरिंग के पढ़ाई के दौरान उन्हें मॉडलिंग को जारी रखने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई आपको लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकता।

दिल्ली में जन्मी और यही पली-बढ़ीं नेहा को चाइनीज डिश पसंद है। इनकी भी पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। साथ ही उन्हें रणबीर कपूर की एक्टिंग खूब भाती है।

मॉडल बनकर समाज को करेंगी जागरूक

'मुझे आप-पास चल रही गतिविधियों से प्रेरणा मिलती हैं। मैं एक सफल मॉडल बनने के बाद अपने आस-पास की चीजों को सुधारूंगी। मुझे आमिर खान बहुत पसंद हैं। हमेशा सफल होने के बाद लोगों को समाज के लिए काम करना चाहिए।' ये कहना है‌ कि फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में पहुंची वैशाली का।

वैशाली के मुताबिक उन्होंने ‌जीवन में कई तरह के उतार-चढाव देखें हैं। अब वह एक सफल मॉडल के तौर पर खुद को स्‍थापित करना चाहती हैं। इनकी पसंदीदा एक्ट्रेस काजोल और माधुरी दीक्षित हैं।

दिल्ली में जन्मी और यही के माहौल में पली-बढ़ी वैशाली फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में एमए फाइनल ईयर की छात्रा हैं। उनका पढ़ने लिखने में खासी रुचि है। अमिताभ घोष इनके पसंदीदा लेखक हैं।

समाज में दिलचस्पी लेने के अलावा वैशाली का खाने-पीने में भी खूब दिलचस्पी है। दिल्ली के गोलगप्पे इनको बेहद पसंद हैं। इसके अलावा चाट और मसालेदार खाने खूब पसंद हैं।

कठिन मेहनत को अपनी मजबूती मानती हैं ये अप‌कमिंग मॉडल

गुड़गांव से फेमिना मिस नॉर्थ इंडिया के फाइनल में पहुंची इकलौती प्रतियोगी गुरुषा अपनी मेहनत को ही अपनी मजबूती मानती हैं। चंडीगढ़ से पढ़ाई पूरी करने बाद गुरुषा अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को अपनी रोल मॉडल मानती हैं।

गुरुषा बताती है कि पढ़ाई के दिनों से ही वह मॉडल बनने का ख्वाब पाले हुए हैं। अब वह फेमिना मिस नॉर्थ इंडिया बनकर अपने सपने को साकार करने की ओर दृढ़ता से आगे बढ़ना चाहती हैं।

इनके पसंदीदा अभिनेता इरफान खान हैं। दरअसल, इरफान भी अपने ‌जीवन में कठिन मेहनत के बाद आज इस मकाम पर हैं। इरफान का यही संघर्ष गुरुषा को लुभाता है। फेमिना मिस नॉर्थ इंडिया की फाइनल में पहुंची अन्य प्रतियोगियों की तरह इन्हें भी दीपिका पादुकोण की एक्टिंग जंचती हैं। खाने में इन्हें भी भारतीय और चाइनीज खाने पसंद है।
विज्ञापन

शानदार रहा बिहार से दिल्ली तक सफर

बिहार के एक छोटे से शहर से निकल दिल्ली पहुंची फेमिना मिस नॉर्थ इंडिया की फाइनलिस्ट एश्वर्या सुष्मिता की कहानी भी दिलचस्प है। वह फिलहाल दिल्ली विश्वविद्यालय से दर्शनशास्‍त्र में एमए कर रही हैं। लेकिन यह उनकी कड़ी मेहनत का नजीता है।

बिहार में जन्मी और पली-बढ़ी एश्वर्या ने अपनी हाईस्कूल तक की पढ़ाई वहीं की थी। इसके बाद वह राजस्‍थान चली गईं। वहां से आगे पढ़ाई की, फिर दिल्ली पहुंची। एश्वर्या बताती हैं कि छोटे शहर से निकल कर मॉडलिंग की दुनिया में भविष्य संवारना आज भी कठिन है।

उन्हें भी कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिलहाल वह अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। मॉडलिंग के अलावा खेल में रुचि है। वह अपने स्कूल कॉलेज की टीम स्टार खिलाड़ी रही हैं।

उन्हें कुश्ती और बॉक्सिंग में सबसे अधिक दिलचस्पी है। और खिलाड़ियों की तरह ही उनके खाने में नॉनवेज चीजे पसंद हैं। इसमें भी चिकन की डिश। इन्हें अपने विषय दर्शनशास्त्र के अलावा शिव खेड़ा की लिखी हुई किताबें पसंद हैं। अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन और अभिनेत्रियों मे दीपिका पादुकोण पसंद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें