दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी कांग्रेस के एक नेता ने जोश में होश खो दिया और आलोचना की जगह बदजुबानी पर उतर आए।
दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जयकिशन ने आम आदमी पार्टी और भाजपा को निशाना बनाते हुए बेहद आपत्तीजनक बयान दे दिया। उन्होंने कहा 'जो बीजेपी में हैं वह आदमी की औलाद नहीं हराम की औलाद हैं। जो आम आदमी पार्टी में शामिल हैं वह भी हराम की औलाद हैं।'
बता दें कि जयकिशन दिल्ली के पूर्व विधायक हैं और दलित वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टी उन्हें बड़ा चेहरा मानती है। हालांकि चुनाव के पहले ही आपत्तिजनक बयान देकर वह विवादों में आ गए हैं।
केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जयकिशन ने कहा कि केजरीवाल भाजपा से मिले हुए हैं। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा में भाग लेते रहे हैं। जयकिशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं छोड़ा और कहा कि अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी से भी मिले हुए हैं।