फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को मिला कांग्रेस नेता का साथ, भूख हड़ताल पर बैठे सचिन चौधरी

Fri, 06 Dec 2019 07:25 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sudhir Choudhry - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस सचिव और अमरोहा से लोकसभा उम्मीदवार रहे सचिन चौधरी ने नौकरी को लेकर चल रहे दिव्यांगों के प्रदर्शन का समर्थन किया है। साथ ही वे आज दिल्ली के मंडी हाउस पहुंचकर उनके समर्थन में धरने पर बैठ गए हैं। बता दें कि सचिन दिव्यांगों को रेलवे ग्रुप-डी में नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सचिन चौधरी ने किया ट्वीट?
सचिन चौधरी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों को गुरुद्वारा से जो खाना आता था, वो भी मोदी सरकार ने बंद करवा दिया गया है। जो मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगों से नाइंसाफी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

दिव्यांग उम्मीदवारों ने क्या कहा?

वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों का कहना है कि वो 2018 में रेलवे भर्ती बोर्ड के ग्रुप-डी की लिखित परीक्षा में पास हो गए थे। जो अभ्यर्थी पास हुए थे उन्हें विभाग की तरफ से कहा गया था कि उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। कुछ दिन के बाद रेलवे ने इस परीक्षा में सीट बढ़ा दी, लेकिन जब रिवाइज नतीजा आया तो उसमें पहले से परीक्षा पास करने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों का नाम नहीं था। जिससे नाराज दिव्यांग अभ्यर्थी लगभग एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
यह है मामला
रेलवे ने 2018 में ग्रुप-डी के पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें कई पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति दे दी गई। विभाग ने पहले परीक्षा को 7 वर्गों में बांटा था। परंतु बाद में 14 श्रेणियां और बढ़ा दी गईं। जिससे परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार भी नौकरी से वंचित रह गए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें