दिल्ली की राजनीति में कांग्रेस का दलित चेहरा रहीं कृष्ण तीरथ भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी पुरानी पार्टी पर जमकर बरसीं। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को खूब खरीखोटी सुनाई और कहा कि कांग्रेस में अनुशासन की बेहद कमी है।
कृष्णा तीरथ आज बीजेपी में शामिल हुईं। भाजपा ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके तीरथ को पार्टी में शामिल होने का औपचारिक ऐलान किया।
इस अवसर पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने तीरथ के राजनीतिक जीवन का परिचय दिया। भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर तीरथ बोलीं कि उन्हें देश की सेवा करनी है, इसलिए वह बीजेंपी में शामिल हुई हैं।
लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रह कर राजनीति करने वाली कृष्णा तीरथ ने कहा कि बीजेपी में आने की एक प्रमुख वजह उस पार्टी में नेतृत्व का संकट है। इस वक्त कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व की भारी कमी है, जिससे पार्टी ने अपनी दिशा खो दी है।