फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस का अहंकार मात्र दो साल में भाजपा के अंदर दिखाई दे रहा है'

Tue, 29 Mar 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विधानसभा में बोलते सीएम केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर ‌जबरदस्त निशाना साधते हुए आज दिल्ली विधानसभा में उन्हें पाकिस्तानी जांच दल से पठानकोट हमले की जांच करवाने के लिए घेरा।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस का अहंकार मात्र दो साल में भाजपा के अंदर दिखाई दे रहा है। पैसे और खरीद फरोख्त की जो राजनीति कांग्रेस किया करती थी, वही आज बीजेपी कर रही है। केंद्र में इतने भारी बहुमत के बाद सिर्फ 9 महीनों में लोगों ने भाजपा को 3 सीटों पर समेट दिया।

केजरीवाल आगे बोले हम सब जानते हैं सब हमलों के पीछे कौन था, किसने हमारे सैनिक मारे। दुखद है कि आज उसी पाकिस्तान को मोदी जी ने गले लगा लिया है। क्या पीएम मोदी ये कहना चाहते हैं कि पाकिस्तान आतंकी हमलों में शामिल नहीं था। क्या वो जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों लगाया आतंकवाद‌ियों को गले

केजरीवाल और नरेंद्र मोदी
केजरीवाल ने पीएम मोदी पर सीधे हमले में कहा कि भारत सालों से आतंकवाद से पीड़ित रहा है। इन आतंकी घटनाओं के मास्टमाइंड्स की पाकिस्तान जांच क्यों नहीं कर रहा? पिछले तीस साल का स्टैंड था कि आतंकवाद आईएसआई करवाता है। केजरीवाल ने पूछा कि मोदी जी कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि आज उनको गले लगा लिया?

बाबा साहब के संविधान की हत्या करके अरुणाचल और उत्तराखंड में गुंडागर्दी कर सरकार गिराई। ऐसा क्या हुआ कि मोदी सरकार बनने के मात्र 9 महीने के अंदर दिल्ली और बिहार में बीजेपी का जनता ने ये हश्र किया?

केजरीवाल ने मोदी से सवाल किया कि मेरे दफ्तर में तो सीबीआई से जांच करवाते हैं पर पठानकोट हमले की जांच पाकिस्तान से करवा रहे हैं मोदी जी। केजरीवाल ने सोने पर बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब यूपीए की सरकार ने 2012 में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी तो मोदी जी ने खुद इसका विरोध किया था लेकिन आज जब उनकी ही सरकार ने ऐसा किया तो वो मौन धारण किए हुए हैं।

इसके साथ ही अपनी सरकार की तारीफ में केजरीवाल बोले कि आज पूरे देश के सामने एक दिल्ली सरकार का प्रगतिशील मॉडल है और एक केंद्र की बीजेपी सरकार का गुंडागर्दी का मॉडल। डेंटिस्ट पंकज नारंग की हत्या को भी सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें