फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का दावा: यात्रा की बदौलत लागू हुई वन रैंक वन पेंशन स्कीम, पार्टी को कोविड का ख्याल, अपनी ओर देखे BJP

Sun, 25 Dec 2022 05:03 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आश्रम चौक पर शनिवार दोपहर मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के तहत आला सैन्य अधिकारी और जेसीओ मेवात में राहुल गांधी से मिले थे। इससे जो दबाव बना, उससे केंद्र सरकार ने योजना लागू कर दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दावा है कि वन रैंक वन पेंशन योजना की केंद्रीय कैबिनेट से शुक्रवार मिली मंजूरी भारत जोड़ो यात्रा से बने दबाव का नतीजा है। मेवात में पूर्व सैन्य अधिकारियों की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हरकत में आई केंद्र सरकार ने आनन-फानन इसे लागू करने का एलान किया है। वहीं, कोविड की नई लहर की आशंका के बीच चल रही भारत जोड़ो यात्रा पर केंद्र सरकार की नसीहत के बारे में कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को कोविड प्रोटोकाल का पूरा ख्याल है। केंद्र सरकार और भाजपा अपनी तरफ देखे।

विज्ञापन


आश्रम चौक पर शनिवार दोपहर मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के तहत आला सैन्य अधिकारी और जेसीओ मेवात में राहुल गांधी से मिले थे। इससे जो दबाव बना, उससे केंद्र सरकार ने योजना लागू कर दी है। हालांकि, अभी कई चीजें इसकी और भी सरकार को माननी हैं। फिर भी, यह यात्रा के सार्थक नतीजा रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यात्रा और राहुल गांधी को भाजपा ने कई बार बदनाम करने की कोशिश की। खेड़ा ने कोविड के बढ़ते मामलों के बाद भी कांग्रेस नेताओं की तरफ से प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने पर कहा कि रोजाना धमकी दी जा रही है। सरकार चाहे तो घोषित कर दे, सभी पालन करेंगे।

चिंता कोरोना की नहीं है, नागपुर से दिल्ली तक यही सवाल है कि 108 दिन चलने के बाद भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली कैसे पहुंच गई। कई नेता संसद में मास्क पहनकर आते हैं, लेकिन शाम के वक्त शादी में भूल जाते हैं। 2020 में कांग्रेस नेता ने ही इस पर आगाह किया था, लेकिन उस वक्त भाजपा वाले मध्यप्रदेश में सरकार गिराने की साजिश कर रहे थे। सरकार कोरोना को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की जगह विशेषज्ञों की सलाह पर कोई निर्णय ले। 
विज्ञापन



कांग्रेस नेताओं ने यूं दिए कुछ सवालों के जवाब

  • स्वास्थ्य मंत्रालय की टिप्पणी के बाद कांग्रेस, कोविड के दौरान मास्क की अहमियत नहीं समझ रही है? काेविड की हर लहर में राहुल ही सबसे पहले हर जगह मास्क पहने दिखते थे। देश के प्रधानमंत्री उस वक्त बंगाल में दीदी ओ दीदी कहते थे। यह कोरोना का नहीं भारत जोड़ो यात्रा का डर है। कोरोना के नाम पर राजनीति से लोग भ्रमित हो रहे हैं।
  • आरोप है कि यात्रा में टुकड़े टुकड़े गैंग भी चल रहा है? अभी हिमाचल में रिजल्ट आए हुए हैं आगे कुछ टिप्पणी नहीं करेंगे।
  • आरोप है कि यात्रा में परिवार और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है? जो परिवार छोड़ चुके हैं, वे मानवीय मूल्यों को नहीं समझते हैं। उनके लिए कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

26 जनवरी को जम्मू में फहराएंगे तिरंगा
दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि ठिठुरती सर्दी और धुंध के बीच भी हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली में मिलने वाला प्यार और समर्थन, भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की दास्तां बयां करती है। यात्रा का मकसद चुनाव में जीतना नहीं, देशहित है।  उधर, जयराम रमेश ने बताया कि हरियाणा में यात्रा सात या आठ को पहुंचेगी। तीन जनवरी को दिल्ली से रवाना होने के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बाद अंत में जम्मू-कश्मीर जाएगी। 30 जनवरी के पहले यात्रा का समापन हो जाएगा। 26 जनवरी को राहुल गांधी जम्मू में तिरंगा फहराएंगे। 

इसलिए दिया गया है यात्रा को विराम 
जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा के साथ चलने वाले 62 कंटेनर के रखरखाव की जरूरत है। बदलते मौसम में हरियाणा, पंजाब और जम्मू पहुंचने पर कंटेनर में सर्दियों से बचाव का इंतजाम जरूरी है। करीब 3000 किलोमीटर की यात्रा के दौरान कंटेनर के रखरखाव की जरूरतों को देखते हुए यात्रा को दिल्ली में विश्राम दिया गया है। यात्रा में मौजूद 135 यात्री भी इस दौरान अलग-अलग राज्यों में अपने घरों को जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें