फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू के बहाने एक तीर से कांग्रेस के दो निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की तरफ से कांग्रेस की धरोहर वाले नेताओं को हाईजैक किए जाने पर कांग्रेस नेता सतर्क हो गए हैं। जहां भाजपा की केंद्र सरकार पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर बाल स्वच्छता दिवस मनाने जा रही है, तो वहीं कांग्रेस ने भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी की है।
विज्ञापन


तालकटोरा स्टेडियम में 14 नवंबर को एक पार्टी ने एक बड़ा कार्यक्रम रखा है। इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कुछ बड़े नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

वहीं पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए टिकट के दावेदार और प्रदेश इकाई शक्ति प्रदर्शन के लिए भीड़ जुटाएगी।
विज्ञापन

'नेहरू सिर्फ कांग्रेस के नेता नहीं'

कांग्रेस के बड़े नेताओं का कहना है कि अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे तो उत्साह बढ़ेगा। दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में तालकटोरा स्टेडियम में बड़ी भीड़ जुटाने की तैयारी की गई है।

इसके लिए पार्षद, विधायक, पूर्व पार्षद और विधायकों के साथ-साथ टिकट दावेदारों को भी कार्यकर्ताओं को एकजुट करके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाने को कहा गया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा का कहना है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू सिर्फ कांग्रेस के नेता नहीं हैं, बल्कि पूरे देश के नेता हैं। फिर 125वीं जयंती है, इसलिए कार्यक्रम रखा गया है। वह कहते हैं कि चुनाव से इसका कुछ लेना-देना नहीं है। जिस समय कार्यक्रम तय हुआ था तब तक विधानसभा भंग नहीं हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें