फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने बढ़ाया पंजाबी शिक्षकों का वेतन, माकन ने साधा विज्ञापन पर निशाना

Fri, 10 Jun 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजय माकन
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार ने पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए पंजाबी शिक्षकों का वेतन बढ़ा दिया है। सरकार ने अपने इस कदम की घोषणा अखबारों में विज्ञापन के माध्यम से की है। आज प्रकाशित हुए सभी प्रमुख अखबारों में दिल्ली सरकार ने एक फुल पेज ऐड के माध्यम से पंजाबी शिक्षकों के वेतन बढ़ाने की बात बताई है।
विज्ञापन


जिस खबर को आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव में भुनाना चाहती थी वही अब उसके गले की फांस बन गया है। इस विज्ञापन के छपने के बाद कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा है कि, जितने पैसे केजरीवाल सरकार ने अखबार में विज्ञापन देने के लिए लगाए उतने से कहीं कम में पंजाबी शिक्षकों को वेतन भी मिल जाता। Money spent on Govt Ad for Kejriwal publicity is more than to implement the announcement of hiring Punjabi teachers!
Waste of Taxpayer money — Ajay Maken (@ajaymaken) June 10, 2016

माकन ने अपने ट्वीट में ये भी कहा है कि केजरीवाल सरकार पंजाब में फुल पेज ऐड पर खर्च कर रही है और दिल्ली में बेचारे सरकारी कर्मी अपने वेतन के लिए हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kejriwal uses Govt money for full page Ad in Punjab on Punjabi Teachers😒

And-Delhi suffers strikes by GovtServants on non payment of salary — Ajay Maken (@ajaymaken) June 10, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें