फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-आप गठबंधन की घोषणा सीटों के बंटवारा तय होने के बाद

Thu, 28 Mar 2019 02:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर घोषणा एक बार फिर कुछ दिनों के लिए टल गई है। कांग्रेस की ओर से सकारात्मक रवैया अपनाने के बाद अब सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय लेने के बाद घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि अब तीन-तीन-एक के फार्मूले पर बातचीत अंतिम दौर पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दिल्ली में वापस आने के बाद भी गठबंधन की घोषणा कुछ दिनों के लिए टाल दी गई है। 

बताया जा रहा है कि आप व कांग्रेस तीन-तीन सीटों पर लडे़गी और एक सीट आपसी सहमति से प्रदान की जाएगी। अब मुद्दा तीन सीट कौन-कौन सी होगी इस पर बातचीत करनी है। 
विज्ञापन


दरअसल गठबंधन के बाद यदि मन मुताबिक सीट न मिलने पर गठबंधन तोड़ा गया तो जनता में गलत संदेश जाएगा। यही कारण है कि कांग्रेस पहले यह सुनिश्चित करना चाहती है कि तीन सीट जो उसे चाहिए आप वहां से अपने प्रत्याशी वापस ले पाएगी या नहीं। 
विज्ञापन


कांग्रेस सीटो के मुद्दे को भी किसी भी प्रकार की घोषणा से पहले सुलझाना चाहती है। कांग्रेस के नेताओं के अनुसार इसी के बाद गठबंधन की घोषणा की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें