फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कांग्रेस तेजी से कर रही है वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की तीनों नगर निगम की सत्ता में कांग्रेस की हिस्सेदारी बढ़ने का सिलसिला जारी है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस न शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के जोन की वार्ड समितियों पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


उसने एक जोन से भाजपा और एक अन्य जोन से पिछले वर्ष तक एनडीए का हिस्सा रहे जनता दल (यू) को बाहर का रास्ता दिखा दिया। खास बात यह है कि भाजपा चुनाव का सामना करने की भी हिम्मत नहीं दिखा सकी।

कांग्रेस ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नरेला और सिटी जोन में कब्जा किया। नरेला जोन में पिछले दो साल से भाजपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर रही है। मगर इस बार कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षद रीटा से समझौता करके भाजपा को चारों खाने चित कर दिया।
विज्ञापन

चुनाव से पहले ही भाजपाइयों ने खींचे हाथ

कांग्रेस ने रीटा को अध्यक्ष और अपने पार्षद देवेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया। वहीं भाजपा ने एक बार फिर जगरोशनी को अध्यक्ष और केशरानी का उपाध्यक्ष पद क लिए नामांकन दाखिल कराया।

चुनाव से पहले भाजपा की दोनों पार्षदों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस कारण रीटा व देवेंद्र कुमार निर्विरोध चुने गए। इस वार्ड समिति में कांग्रेस व भाजपा के चार-चार पार्षद हैं, जबकि एक बसपा और एक निर्दलीय पार्षद है।

बसपा पार्षद चुनाव के लिए हुई समिति की बैठक में नहीं आईं। उसने पहले दोनों वर्ष भाजपा का साथ दिया था।
विज्ञापन

काम आया आप से गठजोड़

सिटी जोन में कांग्रेस के रमेश दत्ता अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन उपाध्यक्ष और राकेश कुमार स्थाई समिति के सदस्य चुने गए। उनके खिलाफ किसी भी पार्षद ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। इस समिति दो वर्ष तक जनता दल (यू) का कब्जा रहा था।

सदर पहाड़गंज, सिविल लाइन, करोल बाग व रोहिणी जोन वार्ड समिति के पार्षद निर्विरोध चुने गए। इन समितियों में भाजपा को पूर्ण बहुमत है। सदर पहाड़गंज जोन वार्ड समिति की अध्यक्ष लता सोढ़ी, उपाध्यक्ष पिंकी जैन व स्थाई समिति सदस्य विरेंद्र बब्बर चुने गए।

सिविल लाइन जोन समिति के अध्यक्ष अरविंद गर्ग, उपाध्यक्ष ममता राठौर व स्थाई समिति सदस्य तिलक राम गुप्ता निर्वाचित हुए। करोल बाग वार्ड समिति के अध्यक्ष राजेश भाटिया, उपाध्यक्ष राजकुमार लांबा और रोहिणी जोन वार्ड समिति के अध्यक्ष तारा चंद बंसल व उपाध्यक्ष अनिल शर्मा बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें