सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान के दौरान राउस एवेन्यू कोर्ट का नजारा कुछ इस तरह दिखा
- फोटो : भूपिंदर सिंह
ऐसा पहली बार है जब दिल्ली में सभी अदालतों में एक ही दिन बार एसोसिएशन के चुनाव कराए गए। दिल्ली हाईकोर्ट के अलावा जिन निचली अदालतों के बार एसोसिएशन का चुनाव होना है, उनमें कड़कड़डूमा कोर्ट के शाहदरा बार एसोसिएशन, तीस हजारी कोर्ट के दिल्ली बार एसोसिएशन, पटियाला हाउस कोर्ट के नई दिल्ली बार एसोसिएशन, राउज एवेन्यू कोर्ट के सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन, साकेत कोर्ट के साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन, द्वारका कोर्ट के द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन और रोहिणी कोर्ट के रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन शामिल हैं।