फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा बनी 5वीं बार मां तो सचिन पहली बार पिता: घर पहुंची पाकिस्तानी 'भाभी', ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत; Video

Tue, 18 Mar 2025 09:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
मां बनने के बाद अस्पताल से घर पहुंची सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी स्थित कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक बच्ची को जन्म दिया। सामान्य प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की हालत स्वस्थ होने पर दोनों को दोपहर में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। सीमा के मां बनने के बाद घर पहुंचने पर परिवार ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ फूल बरसा कर स्वागत किया। परिवार के लोग जमकर नाचे और झूमे। सीमा पांचवें बच्चे की मां बनी है। जबकि सचिन मीणा का यह पहला बच्चा है। बच्ची के बाद से सचिन के परिवार में खुशी की लहर है। दोनों ने जल्द ही बच्ची के नामकरण की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 6
सीमा हैदर बनी मां - फोटो : अमर उजाला
सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही सीमा के मां बनने खबर आई। सोशल मीडिया एक्स पर वह ट्रेंड करने लगी। पूरे दिन सोशल मीडिया पर सीमा के मां बनने का मुद्दा छाया रहा। वहीं बच्चे के जन्म के बाद सीमा और सचिन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 
विज्ञापन

3 of 6
मां बनने के बाद घर पहुंची सीमा हैदर का हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में सीमा के कमरे में महिला कांस्टेबल भी उनके साथ रही। दोपहर करीब दो बजे अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। परिवार का कहना है कि सीमा और उनकी बच्ची ठीक है। वह बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं। इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं। बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। सभी उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। 

4 of 6
बच्ची को लेकर जश्न मनाते घर के लोग - फोटो : अमर उजाला
सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे। सीमा के वकील एपी सिंह ने बच्ची का नाम रखने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से राय मांगी है। उनका कहना है कि जो नाम ज्यादा सुझाया जाएगा। वहीं नाम बच्ची का रखने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
सीमा हैदर हुई प्रेग्नेंट - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस को विदेश मंत्रालय की ओर रिपोर्टर का इंतजार
सीमा पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। उन्हें पब्जी खेलते हुए रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा से प्यार हुआ था। 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आईं। सचिन मीणा से शादी कर वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में बस गईं। तब से वह सुर्खियों में रही हैं। उनके भारत आने के बाद से ही उनके मामले ने राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया था। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप भी लगा था, लेकिन बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुलाम हैदर और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला
सीमा के पहले से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रहे हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है। सीमा के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर है। आए दिन दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से नई-नई अपडेट देते रहते हैं। नवजात बच्ची उनके परिवार में पांचवीं संतान है। सीमा के अवैध तरीके से भारत आने के मामले की पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से विदेश मंत्रालय से विदेश से गैर कानूनी तरीके से आने पर होने वाली कार्रवाई के लिए जरूरी जानकारी मांगी गई है। हालांकि अभी तक विदेश मंत्रालय की ओर से पुलिस को जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें