फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर मिलेगा सस्ता खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में ज्यादा लेनदेन करना ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा साबित होने वाला है। ऐसे ग्राहकों को अब रेस्टोरेंट में खाना और मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा।
विज्ञापन


ज्यादा लेनदेन करने वाले उपभोक्ताओं को बैंकों की ओर से रिवार्ड प्वाइंट देने की शुरुआत की जा रही है। एसबीआई ने इसकी गाइड लाइन तैयार कर ली हैं, जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

बैंकों में कारोबारी उपभोक्ताओं को लुभाने की होड़ लगी है। ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने और बैंक कारोबार बढ़ाने को कई प्लान समय-समय पर लागू किए जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

हर पेमेंट में मिलेगा रिवार्ड प्वाइंट

एसबीआई के अनुसार ज्यादा लेनदेन करने वालों को रिवार्ड प्वाइंट दिए जाएंगे। जितना ज्यादा धनराशि में और जितनी ज्यादा बार लेन-देेन होगा, उसी आधार पर रिवार्ड प्वाइंट होंगे।

रिवार्ड प्वाइंट खाताधारक के क्रेडिट-डेबिट कार्ड में एकत्रित होते जाएंगे। इनकी जानकारी बैंक मैसेज से भी उपभोक्ताओं को मिलेगी। इन रिवार्ड प्वाइंट के आधार पर रेस्टोरेंट में खाने, मूवी के टिकट और मेट्रो-रोडवेज के किराए में छूट मिलेगी। ऑनलाइन भुगतान करने के दौरान रिवार्ड प्वाइंट को पेमेंट में जोड़ लिया जाएगा।

जिस प्रकार क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट मिलते हैं, उसी तरह ट्रांजेक्शन पर रिवार्ड प्वाइंट देने की योजना है। यह अभी पाइपलाइन में है। इसकी गाइड लाइन तैयार कर ली गई हैं, लेकिन अभी हमको नहीं मिली हैं। गाइड लाइन आते ही रिवार्ड प्वाइंट स्कीम को शुरू कर दिया जाएगा। -आरके सिंह, चीफ मैनेजर, एसबीआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें