औद्योगिक सेक्टरों में पार्किंग पर कुछ राहत मिली है। प्राधिकरण पुलिस ने उद्यमियों को दो गाड़ियां मुफ्त में खड़ी करने की अनुमति दी है।
नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टरों में गाड़ी खड़ी करने पर शुल्क लगा दिया है। फेस थ्री में हर सड़क पर पार्किंग है। यहां तक कि फैक्ट्री आवंटी को अपनी गाड़ी खड़ी करने पर शुल्क देना पड़ता है।
इसको लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। प्राधिकरण पुलिस की ओर से उद्यमियों को सूचित किया गया है कि दो गाड़ी मुफ्त में खड़ी कर सकते हैं।
वहीं, एनईए के महासचिव वीके सेठ का कहना है कि यह पूरी तरह से गलत है। सालों से फैक्ट्री चलाई जा रही है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से प्राधिकरण पार्किंग शुल्क वसूल रहा है।
जबकि पहले औद्योगिक सेक्टरों में पार्किंग का ठेका नहीं दिया जाता था। उनका कहना है कि फैक्ट्री में आवंटी के अलावा वहां काम करने वाले आते हैं, ऐसे में पार्किंग शुल्क वसूल करना गलत है।