फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तानाशाही मुखौटा लगाकर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है सरकार’

Wed, 02 May 2018 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मजूदर दिवस
विज्ञापन

'केंद्र सरकार विभाजन कारी सांप्रदायिक और जातिवादी भेदभाव के एजेंडे को बढ़ावा दे रही है। सरकार तानाशाही का मुखौटा दिखाकर लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने में लगी है।’ मंगलवार को यह बात कामरेड लाल बाबू शर्मा ने कही।

विज्ञापन


मजदूर दिवस के अवसर पर बीके चौक पर आयोजित संयुक्त ट्रेड यूनियन की आम सभा में बोलते हुए कामरेड लाल बाबू शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार आम मजदूर कर्मचारियों की समस्याओं और हित के मुद्दों को भटकाने और मजदूर एकता को तोड़ने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन ने 2 अप्रैल 2018 को फिक्सडटर्म इंप्लाईमेंट कानून बनाने के पारित प्रस्ताव का विरोध किया है। किसानों के साथ सांझा बनाकर श्रमिक वर्ग भारत के सविधान की रक्षा करेंगे। इसके लिए 9 अगस्त  को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसके पश्चात पांच सितंबर को संसद का घेराव और अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में देशव्यापी हड़ताल करके काला कानून वापस करवाने की मांग की जाएगी। 
विज्ञापन


सभा को ट्रेड यूनियन कौंसिल के घटकों के नेता विजय झा, नरेश शास्त्री, ऊधम सिंह, जवाहर लाल, वीरेंद्र डंगवाल, युद्धवीर सिंह खत्री, एसडी त्यागी, देवेंद्री शर्मा, सुधा, विजय शर्मा, शब्बीर, डिगम्बर डागर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईटीयूई के नेता विशंभर सिंह, सीआईटीयू के नेता निरन्तर पराशर, एचएमएस के नेता राजपाल डांगी, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेता अशोक कुमार, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के महेंद्र सिंह आईसीटीयू के रामबिलास ने संयुक्त रूप से की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें