फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल हुए आप विधायक मोहम्मद इश्राक, मैक्स में भर्ती

Tue, 01 May 2018 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
aap mla mohammad ishraq - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के सीलमपुर के आप विधायक मोहम्मद इश्राक समेत दो लोग रविवार देर रात दिल्ली उस्मानपुर में सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें वैशाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप विधायक को कॉलर बोन (शोल्डर) में चोट लगी है। अस्पताल में इमरजेंसी से उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


अस्पताल के पीआरओ जतिन ने बताया कि रविवार रात साढ़े 12 बजे बाइक पर दिल्ली सीलमपुर के विधायक मोहम्मद इश्राक और खलील अहमद चोटिल अवस्था में आए थे। किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।

डॉक्टरों की टीम ने इमरजेंसी में दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। खलील को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। पीआरओ जतिन की मानें तो विधायक मोहम्मद इश्राक को कॉलर बोन (शॉल्डर) में गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन


डॉ हेमंत गुप्ता ने उनकी रिपोर्ट को देखा और टेस्ट के बाद इलाज शुरू कर दिया। सुबह 12 बजे तक उन्हें इमरजेंसी वार्ड में रखा गया था। इसके बाद उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख में लगी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी ऑपरेशन करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें