दिल की जटिल सर्जरी के क्षेत्र में वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल ने दिल की एक बहुत मुश्किल सर्जरी में बड़ी सफलता हासिल की है। अस्पताल के डॉक्टरों ने दुनिया में विश्व में बार रोबोट की मदद से बाएं एट्रियोवेंट्रीक्युलर (एवी) वाॅल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की है।
विज्ञापन
यह सर्जरी 38 साल के एक मरीज पर की गई। मरीज को जन्म से ही दिल की कॉन्जेनिटली करेक्टेड ट्रांसपोजीशन ऑफ द ग्रेट आर्टरीज (सीसीटीजीए) और डेक्सट्रोकार्डिया की दो समस्याएं थीं। इनके कारण मरीज के दिल का सिस्टमिक एवी वाॅल्व बहुत ज्यादा लीक कर रहा था और दिल की काम करने की क्षमता भी कम हो गई थी।
सर्जरी से पहले डॉक्टरों ने थ्रीडी सीटी स्कैन की मदद से पूरा प्लानिंग किया। उसके बाद रोबोट की सहायता से बायीं तरफ से यह जटिल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी का नेतृत्व सीटीवीएस विभाग के प्रमुख प्रोफेसर अनुभव गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल हुई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह सफलता भारतीय स्वास्थ्य सेवा और रोबोटिक हार्ट सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।