फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सावन की हरियाली बाजार में उतरी, तीज के लिए सजी दिल्ली की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन की हरियाली बाजार में उतरी, तीज के लिए सजी दिल्ली की दुकानें
विज्ञापन

इस बार तीज में हरियाली के साथ तिरंगे का रंग, बाजारों में बढ़ी खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सावन की हरियाली अब सिर्फ पेड़ों और झूलों तक सीमित नहीं है, दिल्ली के बाजार भी हरे रंग में रंगने लगे हैं। 15 अगस्त को हरियाली तीज के मद्देनजर चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, लहंगा, बिंदी, सिंदूर और शृंगार के सामान की दुकानों पर महिलाओं की खरीदारी बढ़ने लगी है। खास बात यह है कि इस बार तीज और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन पड़ रहे हैं, ऐसे में बाजारों में हरा और तिरंगा दोनों रंगों का असर दिखाई दे रहा है।
हरियाली तीज पर हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनने की परंपरा है। बाजारों में इन दिनों पिस्ता, मेहंदी, बॉटल ग्रीन और एमरल्ड ग्रीन जैसे रंगों की साड़ियां और सूट खास तौर पर सजाए गए हैं। लेहरिया और बांधनी जैसे पारंपरिक प्रिंट भी खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

चूड़ियों से लेकर मेहंदी तक बढ़ी मांग-
तीज की खरीदारी में चूड़ियों का अपना अलग आकर्षण है। कांच की हरी चूड़ियों के साथ कुंदन, मोती और मेटल वर्क वाली चूड़ियों के सेट भी बाजार में उपलब्ध हैं। कई दुकानदारों ने अलग से ‘तीज कलेक्शन’ तैयार किया है। चूड़ियों के साथ मैचिंग बिंदी, झुमके, मांगटीका और मेहंदी को भी पैकेज की तरह बेचा जा रहा है। मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के पास भी तीज से पहले बुकिंग बढ़ने लगी है। पारंपरिक बेल-बूटों के साथ अरेबिक और बारीक ब्राइडल पैटर्न की मांग भी है। दिल्ली में स्थानीय मेहंदी कलाकारों के साथ बाजारों में अस्थायी मेहंदी स्टॉल भी नजर आने लगे हैं।

सिंधारा ने बढ़ाई खरीदारी-
हरियाली तीज की खरीदारी में सिंधारा भी अहम हिस्सा है। मायके से बेटी के लिए भेजे जाने वाले सिंधारे में कपड़े, चूड़ियां, मेहंदी, मिठाई और शृंगार का सामान शामिल किया जाता है। इसी वजह से बाजारों में छोटे-छोटे सिंधारा पैक भी तैयार किए जा रहे हैं। इनमें हरी चूड़ियां, मेहंदी, बिंदी, साड़ी या सूट और मिठाई को एक साथ पैक किया जा रहा है। घेवर और फेनी जैसी पारंपरिक मिठाइयों की मांग भी त्योहार के करीब बढ़ने की उम्मीद है।
दिल्ली के किन बाजारों में दिखेगा तीज का रंग-
चांदनी चौक - साड़ी, सूट, पारंपरिक कपड़े, शृंगार और ज्वेलरी की बड़ी रेंज।
लाजपत नगर - युवतियों के लिए फैशनेबल सूट, इंडो-वेस्टर्न कपड़े, ज्वेलरी और एक्सेसरीज।
करोल बाग - कपड़ों और आभूषणों के साथ त्योहार की खरीदारी के लिए लोकप्रिय बाजार।
सदर बाजार - चूड़ियों, सजावटी सामान और थोक खरीदारी के लिए उपयोगी।
स्थानीय बाजार - मेहंदी, बिंदी, चूड़ी और छोटे शृंगार सामान के अस्थायी स्टॉल बढ़ने लगे हैं।



-
तीज की खरीदारी में कितने में क्या-


सामान सामान्य बाजार भाव


साधारण हरी/मेहंदी रंग की साड़ी 600–1,200 रुपये
कॉटन/जॉर्जेट साड़ी 800–1,800 रुपये
बनारसी/सॉफ्ट सिल्क साड़ी 1,800–8,500 रुपये
पार्टी/वर्क वाली साड़ी 2,000–6,000+ रुपये
साधारण सलवार सूट 500–1,000 रुपये
डिजाइनर/वर्क वाला सूट 1,500–4,000 रुपये
ऑर्गेंजा/वर्क सूट फैब्रिक 650–2,200+ रुपये
चूड़ियों का सेट 100–500 रुपये
ऑक्सीडाइज्ड चूड़ी सेट करीब 500 रुपये
झुमके/फैशन ज्वेलरी 150–700 रुपये
बिंदी पैकेट 20–100 रुपये
मेहंदी 50–300 रुपये
मेहंदी कोन/डिजाइन 30–150+ रुपये
पायल 150–800 रुपये
कृत्रिम मंगलसूत्र 150–600 रुपये
फैंसी पर्स/क्लच 300–1,000 रुपये
जूती/सैंडल 400–1,500 रुपये




15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज-
पंचांग की गणना के अनुसार इस बार हरियाली तीज की तिथि 14 अगस्त को शाम 6.46 पर शुरू होगी और 15 अगस्त को शाम 5.28 पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 को रखा जाएगा।
विज्ञापन


हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:50 से 05:35 तक

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:17 से 01:08 तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02:51 से 03:42 तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 07:06 से 07:29 तक

अमृत काल - रात 08:18 से 09:53 तक

-
हरियाली तीज 2026 चौघड़िया मुहूर्त
शुभ – उत्तम- 07:29 ए एम से 09:08 ए एम

लाभ – उन्नति- 02:04 पी एम से 03:43 पी एम

अमृत – सर्वोत्तम- 03:43 पी एम से 05:22 पी एम


वॉक्स-
हरियाली तीज का व्रत हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दो दिन होने के कारण असमंसज की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें