फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नियम विरुद्ध मंदिर निर्माण कराने की पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा-1 सोसाइटी का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा-1 सोसाइटी में सार्वजनिक स्थान पर मंदिर निर्माण का विवाद गहराता जा रहा है। निवासियों का आरोप है कि धर्म की आड़ में सोसाइटी में अतिक्रमण कर नियम विरुद्ध मंदिर का निर्माण किया गया है, जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

सुमन कुमार का कहना है कि स्वीकृत नक्शे में कहीं भी मंदिर के लिए स्थान प्रस्तावित नहीं है। इसके बावजूद सोसाइटी के हरित पट्टी पर मंदिर निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्राधिकरण के सीईओ से भी शिकायत की गई है। सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल देवेन्द्र जाखड़, सुमन कुमार झा और जेपी पांडेय ने समस्या को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय कुमार एवं एडिशनल पुलिस कमिश्नर ला एंड आर्डर राजीव नारायण मिश्र से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें