आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें थमती नहीं दिख रही है। सोमवार को 27 विधायकों के खिलाफ चुनाव आयोग में दूसरी शिकायत पहुंची है। आरोप है कि यह मामला भी ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के दायरे में आता है।
खास बात यह है कि 27 में से आठ विधायक संसदीय सचिव भी हैं। चुनाव आयोग को नई शिकायत कानून के एक छात्र विभोर आनंद ने दी है।
आरोप लगाया है कि सभी 27 विधायक अपने-अपने इलाके के सरकारी अस्पतालों की रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।