साइबर सिटी में देर रात बसों की समस्या से जूझ रहे दो युवाओं की ट्विटर पर शिकायत रंग लाई। प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर आई इन शिकायत पर खुद संज्ञान लिया और डिजिटल हरियाणा की झलक दिखलाते हुए जिला प्रशासन को शिकायत का समाधान करने के साथ-साथ नए इंतजामात करने के आदेश दिए।
बता दें कि जतिन सैनी और सुनील ने 8 जनवरी को मुख्यमंत्री के ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट कर गुडग़ांव, रोहतक, रेवाड़ी, बहादुरगढ़ मार्ग पर देर सायं बसें न चलने की शिकायत की थी।
बताया गया था कि काफी संख्या में आसपास के जिलों के कामकाजी लोग साइबर सिटी गुडग़ांव में आते हैं, लेकिन शाम के समय वापस अपने गंतव्य को जाने के लिए उन्हे रोडवेज बसें नहीं मिलने से भारी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। घंटों बसों का इंतजार करने के बाद भी उन्हे अन्य साधनों का सहारा लेकर परेशानी के साथ सफर तय करना पड़ता है।