फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी अधिकारी ने मालिक और कर्मचारियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 22 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उद्योग विहार फेज-2 स्थित एक कंपनी के अधिकारी ने कंपनी के ही मालिक व दो अन्य कर्मचारियों पर कागजातों में धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


थाना उद्योग विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उद्योग विहार फेज-2 स्थित सनबीम ऑटो कंपनी वरिष्ठ अधिकारी(एचआर) अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कंपनी के मालिक ईश्वर सिंह व कंपनी के ही दो कर्मचारियों मिलीभगत करके लैटर हेड में छेड़छाड़ की है। 

हरियाणा इंडस्ट्री नियमों के खिलाफ जाकर की गई यह छेड़छाड़ लैब टेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। ऐसे में इन तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने का केस दर्ज किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि कंपनी अधिकारी की ओर से मिली शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें