फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ स्वच्छ कंपनी को मिलेगा क्लीनेस्ट फैक्टरी अवार्ड

Sun, 08 May 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर नगर निगम की ओर से 15 मई तक औद्योगिक क्षेत्रों में 'विषयगत स्वच्छता अभियान' चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। अभियान के समापन पर क्लीनेस्ट फैक्ट्री अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


संयुक्त निगमायुक्त-2 अनु श्योकंद ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी कारखानों व निर्माण परिसरों में स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया इसके लिए नगर निगम की स्वच्छता शाखा के सहायक अभियंता आनंद अग्रवाल व जोन-2 के जेडटीओ देवेंद्र सिंह विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में जाकर प्रबंधन के साथ बैठक करके उन्हें विषयगत स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी देंगे।

इस दौरान फैक्ट्रियां अपने परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाएं। फैक्ट्री प्रबंधन यह तय करें कि फैक्ट्री में कार्यरत सभी महिला और पुरुषों के लिए फैक्ट्री परिसर में ही अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था हो। संयुक्त निगमायुक्त ने बताया कि इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली फैक्ट्री या आरडब्ल्यूए को क्लीनेस्ट अवार्ड दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें