फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: जेएनयू की दीवारों पर लिखे मिले साम्प्रदायिक नारे और जातिसूचक गालियां, छात्र संगठन एनएसयूआई ने लगाया आरोप

Sat, 20 Jul 2024 09:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर जातिसूचक गालियां ओर साम्प्रदायिक नारे लिखे पाए गए। छात्र संगठन एनएसयूआई ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जेएनयू - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर की दीवारों पर जातिसूचक गालियां ओर साम्प्रदायिक नारे लिखे पाए जाने का मामला सामने आया है। छात्र संगठन एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि दीवारों पर शनिवार को जातिसूचक गालियां ओर साम्प्रदायिक नारे लिखे मिले। एनएसयूआई ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


एनएसयूआई जेएनयू इकाई महासचिव कुणाल कुमार ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएनयू के कावेरी छात्रावास की दीवारों पर दलित भारत और ब्राह्मण बनिया जिंदाबाद और आरएसएस जिंदाबाद नारे लिखे हुए थे। उनका आरोप है कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद दीवारों को प्रशासन ने पेंट करा दिया। उन्होंने प्रशासन इस मामले में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें