गुड़गांव की नौ वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित एक मासूम को इलाज में न देने के आरोप को सफदरजंग अस्पताल ने खारिज किया है। इस मामले में सफदरजंग प्रशासन ने एक विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशक को सौंप दी है।
इस मामले में दिल्ली सरकार ने भी अस्पताल से रिपोर्ट मांगी है। सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब नौ बजे गुड़गांव सिविल अस्पताल से रेफर होकर एक बच्ची अस्पताल आई थी।
चिकित्सीय जांच-पड़ताल में बच्ची के साथ यौन अपराध की बात सामने आई थी। तब डॉक्टरों ने कहा कि इस मामले में मेडिको लीगल केस बनेगा।