फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर बीके अस्पताल में हंगामा

Sat, 15 Nov 2014 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में शुक्रवार को एक नवजात की मौत पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने जच्चा-बच्चा वार्ड में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर बीके चौकी पुलिस पहुंची और पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया। मामले को बिगड़ता देख मौके पर अस्पताल अधिकारी आए। अस्पताल अधिकारियों द्वारा मामले पर कार्रवाई के आश्वासन देने के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी निवासी प्रशांत ने बताया कि गत 11 नवंबर को उसकी पत्नी वर्षा की बीके अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। जन्म से ही बच्चे को दूध पीने में परेशानी हो रही थी। इस बारे में उसने मौके पर मौजूद स्टाफ से कहा, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। बृहस्पतिवार देर रात 1:30 बजे बच्चे की हालत खराब होने लगी। उसने कई बार कर्मचारियों को बुलाया। किसी कर्मचारी ने बच्चे की सुध नहीं ली। करीब आधे घंटे बाद वह इमरजेंसी गया। वहां से वह डॉक्टर को जांच के लिए ले आया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है।

प्रशांत ने बताया कि अस्पताल की लापरवाही को लेकर जब उसने शिकायत करना चाहा तो अधिकारियों ने मौत को प्राकृतिक बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इससे परिजनों का गुस्सा सामने आ गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. यादव ने बताया कि सिजेरियन मामला है। किस डॉक्टर और किस स्वास्थ्य कर्मचारी ने पीड़ित परिवार को लगातार देखा उनसे बात की जा रही है। मामले पर जरूर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें