फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंसल सुसाइड मामले में महिला आयोग ने सीबीआई को भेजा नोटिस

Fri, 30 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वाति मालिवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंपनी मामलों के मंत्रालय ( कॉर्पोरेट अफेयर्स) के पूर्व महानिदेशक बीके बंसल की कथित आत्महत्या के  मामले में मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग ने सीबीआई के निदेशक  अनिल कुमार सिन्हा को नोटिस जारी कर कानून के तहत इसपर की गई कार्रवाई की  48 घंटे के भीतर जानकारी देने को कहा है। 
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, बंसल को दो महीने पहले  सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में  गिरफ्तार किया था। 

उसके कुछ ही दिन बाद उनकी पत्नी और पुत्री ने आत्महत्या  कर ली थी। बंसल और उनके पुत्र ने भी सोमवार को सीबीआई पर प्रताड़ना का आरोप  लगाते हुए आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

आयोग ने 48 घंटे में मांगा जवाब

bk bansal - फोटो : सोशल मीड‌िया
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पिता-पुत्र ने  आत्महत्या को लेकर नौ पन्नों का सुसाइट नोट छोड़ा है जिसमें सीबीआई के कुछ अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। 

सुसाइट नोट में पूर्व अधिकारी ने सीबीआई पर उन्हें और उनके परिवार के तीन   सदस्यों को परेशान करने का आरोप लगाया है और कहा कि इसी कारण वे अपनी जान  देने को मजबूर हुए हैं। 

बंसल ने नोट में लिखा है कि उक्त अधिकारियों  ने उनकी पत्नी और पुत्री को शारीरिक रूप से प्रताडना दी। बंसल के पुत्र ने  अपने सुसाइट नोट में आरोप लगाया है कि उसे, उसकी मां और बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से सीबीआई के अधिकारियों ने प्रताडित किया, जिसके चलते वे आत्महत्या कर रहे हैं। 

नोटिस में स्वाति ने पूछा है कि इस नोट के बाद साफ होता है कि आरोपी समेत परिवार को प्रताड़ित किया गया। अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद इस प्रताड़ना के मामले में सीबीआई ने क्या कदम उठाए हैं, इसकी जानकारी 48 घंटे में दी जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें