फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आयोग ने उम्मीदवारों के लिए बढ़ाई खर्च की सीमा, निगम चुनाव में कर सकेंगे आठ लाख रुपये खर्च 

Mon, 07 Mar 2022 04:12 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली निगमों में 104-104 वार्ड हैं, जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। आधे वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए भी वार्ड आरक्षित हैं। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने निगम चुनाव में उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब एक उम्मीदवार अपने चुनाव में आठ लाख रुपये खर्च कर सकेंगे, जबकि वर्ष 2017 में एक उम्मीदवार के खर्च की सीमा 5.75 लाख रुपये थी। इस तरह आयोग ने सवा दो लाख खर्च की सीमा बढ़ाई है। आयोग के आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने तीनों निगमों के चुनाव में एक उम्मीदवार की ओर से किए जाने वाले खर्च की अधिकतम सीमा में परिवर्तन किया है। 

विज्ञापन


उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली निगमों में 104-104 वार्ड हैं, जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। आधे वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए भी वार्ड आरक्षित हैं। 

निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 197 चुनाव चिह्न तय 
दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने तीनों नगर निगमों के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 197 चुनाव चिह्न तय किए हैं। इनमें गन्ना किसान, नागरिक, नूडल्स का कटोरा, आइसक्रीम आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा फल, सब्जियां और रसोई के उपकरण भी चुनाव चिन्ह होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें