फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Schools Reopen in Delhi-NCR: आज से खुलेंगे स्कूल, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दी मंजूरी

Sat, 18 Dec 2021 12:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आदेश में कहा गया है कि एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की मंजूरी के बाद पांचवीं से बारहवीं तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी स्कूल, एनडीएमसी, एमसीडी व दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूल 18 दिसंबर से खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शनिवार से पांचवीं से बारहवीं तक के सभी स्कूल खुलने जा रहे हैं। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की ओर से स्कूलों को तत्काल प्रभाव से खोलने की इजाजत मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किया है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए तीन दिसंबर से अगले आदेश तक के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया था। इससे पहले सभी कक्षाओं के लिए 29 नवंबर से स्कूलों को खोलने की इजाजत दी गई थी। लेकिन प्रदूषण और कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से डर की वजह अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे थे। 

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से शुक्रवार शाम एक आदेश जारी कर स्कूल खोलने की इजाजत दे दी। आदेश में कहा गया है कि एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की मंजूरी के बाद पांचवीं से बारहवीं तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी स्कूल, एनडीएमसी, एमसीडी व दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूल 18 दिसंबर से खोले जा रहे हैं। सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वह स्कूल दोबारा खोले जाने की जानकारी को सभी अभिभावकों, छात्रों, कर्मचारियों व एसएमसी सदस्यों तक जरुर पहुंचाएं।

दिल्ली में दिवाली के बाद से बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने स्कूल बंद करने का फैसला किया था। हालांकि प्रदूषण में तो कमी आई है लेकिन ओमीक्रोन के बढ़ रहे मामलों से अभिभावक डरे हुए हैं। कमीशन को तर्क दिया गया था कि बच्चे कोरोना महामारी केकारण दो वर्ष से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, इस कारण से उनमें कुंठा उत्पन्न हो रही है। इससे पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ रहा है। साथ ही कई बच्चे ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें