फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर अफसरों ने खोला तेल का खेल

Sat, 15 Mar 2014 09:05 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
होली से पहले वाणिज्य कर विभाग के अफसरों ने तेल का खेल खोला है। बिना दस्तावेज और दस्तावेजों में गड़बड़ी कर व्यापारी भारी मात्रा में केरोसिन, थिनर और मोबिल ऑयल दूसरे राज्यों से बुलंदशहर में सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


अफसरों ने कार्रवाई कर सभी से जुर्माना वसूल लिया है। वाणिज्य कर विभाग ज्वाइंट कमिश्नर (सचल दल) अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली की तरफ सए में करीब नौ लाख रुपये का मोबिल ऑयल भरकर दिल्ली से बुलंदशहर की तरफ आ रहा था।

दस्तावेज देखे तो अभिलेखों में काफी खामियां मिली। व्यापारी से दस मार्च को तीन लाख 60 हजार रुपये टैक्स वसूला। 25 फरवरी को व्यापारी एक टैंकर में 12 हजार लीटर थिनर भरकर ले जा रहा था।
विज्ञापन


उसके पास दस्तावेज नहीं थे। व्यापारी माल दिल्ली से ला रहा था। इससे दो लाख का जुर्माना वसूला गया। फरवरी में बिना दस्तावेजों के केरोसिन ले जा रहे व्यापारी से भी दो लाख रुपए वसूले गए। रिफाइंड ले जा रहे व्यापारी से भी एक लाख रुपये की पैनल्टी लगाई गई है।

विभाग की टीमें तैनात
ज्वाइंट कमिश्नर अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि होली के मद्देनजर ही भूड़ चौराहा, स्याना रोड, अनूपशहर रोड, खुर्जा रोड, शिकारपुर रोड, डीएम रोड, कालीनदी रोड, भूड़ चौराहो पर सचल दल की पांच टीमें नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें