मालिक व ठेकेदार की तलाश की जा रही
बीच की दीवार निकलते ही जर्जर इमारत वजन नहीं सह पाई और गिर गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। रोहिणी नॉर्थ थाना पुलिस मजदूरों के अलावा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इमारत के मालिक व ठेकेदार की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Building Collapsed: मुस्तफाबाद में गिरी छह मंजिला इमारत, अब तक 11 लोगों के शव बरामद... कई दबे; रेस्क्यू जारी
मालिक व ठेकेदार की तलाश की जा रही
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शाम करीब 4.02 बजे उनकी टीम को सूचना मिली रोहिणी सेक्टर-7 स्थित डी-12 की मार्केट में एक कमर्शियल बिल्डिंग गिर गई है। सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पांच गाड़ियों को भेजा गया। टीम मौके पर पहुंची तो वहां लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। अंदर इमारत में काम कर रहे मजदूर भी बाहर निकल चुके थे। इमारत का मलबा पूरी तरह सड़क पर गिरा हुआ था, जिससे सड़क बाधित हो रही थी। बाद में नगर निगम के जेसीबी और ट्रक की मदद से सड़क के मलबे को हटा दिया गया। वहीं, हादसे के समय इमारत के नीचे वाली चारों दुकानें खुली हुई थी।
इमारत लगभग 45 साल पुरानी थी
हादसा होते ही सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि इमारत लगभग 45 साल पुरानी थी। शोरूम बनाने के दौरान दीवारें निकालने की वजह से ऊपरी मंजिल के लेंटर गिर गए। घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के लिए बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।
शाम के समय होता हादसा तो जा सकती थी कई लोगों की जान
डी-12 की जिस इमारत में हादसा हुआ शाम के समय उसके ठीक सामने करीब 10 से 12 रेहड़ी वाले चाउमीन, मोमोज, चाट व अन्य सामान बेचते हैं। उस समय वहां लोगों की खासी भीड़ होती है। स्थानीय लोगों का कहना था कि हादसा यदि उस समय हुआ होता तो शायद कई लोगों की जान चली जाती। इमारत का मलबा उसी ओर गिरा है, जहां शाम के समय रेहड़ी खड़ी होती हैं। लोग भगवाने का शुक्र अदा करते नहीं थक रहे हैं। सूचना मिलने के बाद रोहहाी जोन के डीसी भी वहां हालात का जायजा लेने पहुंच गए।