कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हापुड़ में 22 जुलाई की रात 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। इस दौरान गाजियाबाद से हापुड़ जाने और हापुड़ से गाजियाबाद आने वालों को कई किलोमीटर का फेर पड़ेगा।
रूट डायवर्जन
-साइलो द्वितीय चौकी से बुलंशहर रोड पर बाईं पटरी केवल कावडि़यों के लिए होगी।
-साइलो द्वितीय से बुलंदशहर और गाजियाबाद-दिल्ली की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन मेरठ तिराहे से निजामपुर तिराहा होते हुए सोना पेट्रोल पंप से होकर जाएंगे।
-ततारपुर से तहसील चौपला की तरफ आने वाले चार पहिया वाहन एनएच 24 बाईपास से निजामपुर तिराहे से दिल्ली-मेरठ की ओर जाएंगे।
-मोदीनगर राज चौपला से होते हुए छिजारसी (पिलखुवा) आने जाने वाले रास्ते पर केवल कांवडि़ये चलेंगे और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-एनएच24 पर (पिलखुवा) में समस्या आने पर वाहन मसूरी से बुलंदशहर रोड पर डायवर्ट किए जाएंगे।