फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-मैट्रिक छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने पर संशय

Tue, 15 Jul 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अपनी अंतिम सांसे गिन रही है। हालांकि इस योजना के बंद होने न होने पर अभी भी संशय बरकरार है। अधिकारी मान रहे हैं कि छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


कक्षा एक से दस के प्रदेश भर के करोड़ों छात्रों केलिए 340 करोड़ रुपये की जरूरत थी। इसे समाज कल्याण ने शासन केसमक्ष प्रस्तावित किया था।

इसके बाद शासन द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रों केलिए महज दो करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इसमें किसे छात्रवृत्ति मिलेगी और किसे नहीं यह अधर में है।

बता दें कि, कक्षा एक से पांच तक छात्रों को साढ़े तीन सौ रुपये और छह से आठ तक के बच्चों को 480 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। इससे इतर कक्षा नौ और दस के छात्रों को 60 रुपये प्रति दिन के मुताबिक कुल 720 रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है।

गाजियाबाद जिले में छात्रवृत्ति पाने वाले कुल छात्रों संख्या करीब साढ़े तीन लाख है। समाज कल्याण अधिकारी पारितोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी जिला स्तर पर बजट का निर्धारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिलहाल पोस्ट मैट्रिक छात्रों की स्कालरशिप समस्याओं को सुलझाने में ही विभाग व्यस्त है। प्री-मैट्रिक छात्रों की स्कालरशिप की राशि के लिए नवंबर-दिसंबर तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें