फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बांसेरा में उड़ीं रंग-बिरंगी पतंगें, दो दिन में पांच हजार से अधिक लोग पहुंचे, समय से पहले टिकट खत्म

Mon, 15 Jan 2024 07:52 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में रविवार को बांसेरा में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ीं। दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में पांच हजार से अधिक लोग पहुंचे।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव बांसेरा पार्क - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना किनारे सराय काले खां स्थित बांसेरा में रविवार को भी रंग-बिरंगी पतंगें उड़ीं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लोगों ने पतंगबाजी के साथ साथ भांगड़ा, गरबा, घूमर-बिहू का जमकर आनंद लिया। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में पांच हजार से अधिक लोग पहुंचे। 

विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के दि समय पहले ही सारी टिकटें खत्म हो गई थी। यहां लोगों को लुभाने के लिए डीडीए ने कर्नाटक, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प भी मौजूद रहे। डीडीए के इस आयोजन में लोगों ने जमकर मस्ती की। 

इस उत्सव की सफलता को देखते हुए डीडीए ने शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर शहरभर में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बीते दो दिनों ने देश के विभिन्न राज्यों से आए 30 से अधिक पेशेवर पतंगबाजों ने अपना जौहर दिखाया। महोत्सव में पतंग गैलरी, स्वादिष्ट भोजन और विशेष बच्चों के क्षेत्र के रूप में पतंगों के इतिहास को प्रदर्शित करने वाले थीम मंडप जैसे प्रमुख आकर्षण भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें