फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report : एनसीआर में घना कोहरा, दिल्ली हवाईअड्डे ने जारी की एडवाइजरी, आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट

Mon, 15 Jan 2024 07:10 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सर्द हवाओं के बीच दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चपेट में है। दृश्यता बहुत कम है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्द हवाओं के बीच दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चपेट में है। दृश्यता बहुत कम है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में आसमान साफ होने से रात का तापमान गिर सकता है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि 16 जनवरी के बाद से सुबह के तापमान में भी बढ़त हो सकती है। जबकि पूरे सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन


दिल्ली हवाईअड्डे ने एडवाइजरी जारी की
कोहरे की स्थिति के बीच दिल्ली हवाईअड्डे ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि यात्रियों को यात्रा से पहले एयरलाइंस से संपर्क करना चाहिए। 

पर्वतीय क्षेत्रों से चल रही सर्द हवा से सुबह का पारा लगातार गिर रहा है। रविवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। यह शनिवार के मुकाबले 0.1 डिग्री रहा जो सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दोपहर बाद खिली धूप से दिन के तापमान में मामूली बढ़त हुई। इस दौरान तापमान सामान्य से ऊपर रहा। दिल्ली में अभी उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चार से आठ किमी प्रति घंटे की गति से हल्की हवा चल रही हैं। जिस कारण सुबह 10 बजे तक ठिठुरन महसूस हुई।
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। दिल्ली का लोधी रोड इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बन सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें