साहिबाबाद में सगाई में नहीं बुलाने पर खाप पंचायत की तर्ज पर कुछ दबंगों ने एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार करवा दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने परिवार से मांग की कि उनके लिए विशेष दावत का आयोजन करें।
आरोप है कि जब परिवार ने इंकार किया तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।
संजय कॉलोनी निवासी मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि शुक्रवार 21 अगस्त को उनकी बुआ के बेटे परवेज की सगाई अर्थला स्थित जीडीए के सामुदायिक भवन में थी।