फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कुराइए पुरी साहब! कॉलोनियां हो रही हैं नियमित 

Thu, 25 Jul 2019 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal
विज्ञापन

अनधिकृत कॉलोनियों के मसले पर केंद्र सरकार व उसके मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बेशक दिल्ली सरकार व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, लेकिन केंद्र सरकार पर बात करते वक्त मुख्यमंत्री केजरीवाल फिलहाल नरमी बरत रहे हैं। 

विज्ञापन


पुरी के तीखे हमलों पर केजरीवाल ने बुधवार को उनसे मुस्कुराने की अपील की। दिलचस्प बात यह कि केजरीवाल के रवैए में बदलाव लोकसभा चुनावों के बाद आया है। 

दरअसल, लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार से पहले अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खासे आक्रामक थे।  केजरीवाल खुद भी कहते थे कि केंद्र सरकार उनको काम नहीं करने दे रही है। वह केंद्र से लड़कर किसी तरह काम करवा रहे हैं। 
विज्ञापन


मोहल्ला क्लीनिक, सीसीटीवी, वाई-फाई, डोर स्टेप डिलीवरी समेत दूसरी महत्वाकांक्षी योजनाओं के पूरे नहीं होने की जिम्मेवारी वे केंद्र सरकार पर डालते रहे। केजरीवाल ने यहां तक आरोप लगाया था कि अनधिकृत कालोनियों को उजाड़कर केंद्र सरकार जमीन उद्योगपतियों को देने जा रही है। लेकिन चुनाव के बाद केजरीवाल के रुख में तब्दीली आई है।

जानकार मानते हैं कि बीते करीब साढ़े चार सालों में केजरीवाल की छवि केंद्र सरकार के साथ लड़ते रहने की बनी थी। ऐसे में जब केंद्र में दोबारा से भाजपा की सरकार आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो केजरीवाल ने अपना रवैया बदल लिया। अब वे सह धारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी अगुवाई में दिल्ली सरकार आपसी तालमेल के साथ काम कर सकती है।

उधर, केंद्र सरकार केजरीवाल पर आक्रामक है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अनधिकृत कालोनियों के मामले में केजरीवाल पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था। साथ ही डीएमआरसी बोर्ड में गैर सरकारी सदस्यों की नियुक्ति पर भी खिंचाई की थी। 

इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में बुधवार को केजरीवाल ने कहा कि कॉलोनियों को नियमित करने के मामले में सारा काम केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का है, जबकि जो भी खामियां हैं वह दिल्ली सरकार की हैं। 

वक्त आरोप- प्रत्यारोप करने का नहीं है। दिल्लीवालों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो रही है, एक अच्छा काम हो रहा है, इस पर हरदीप सिंह पुरी एक बार मुस्कुरा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें