मेट्रो में यात्रा के दौरान यदि आपके पास सामान है तो अब चिंता की बात नहीं क्योंकि जहां मेट्रो स्टेशनों पर अब कुली मिल सकेंगे वहीं स्टेशन पर ही सामान छोड़कर कहीं जाना चाहते हैं तो वहां क्लॉक रूम की सुविधा भी मिलेगी।
अभी तक कुली और क्लॉक रूम की सुविधा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ही मिलती थी लेकिन अब दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) दूसरी लाइन पर भी इसकी सुविधा उपलब्ध कराएगा।