फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेट्रो स्टेशनों पर भी मिलेंगे कुली और क्लॉक रूम की सुविधा

Tue, 24 Oct 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


- सामान रखने के लिए मिलेगी
- अभी सिर्फ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मिलती है यह सुविधा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो में यात्रा के दौरान यदि आपके पास सामान है तो अब चिंता की बात नहीं क्योंकि जहां मेट्रो स्टेशनों पर अब कुली मिल सकेंगे वहीं स्टेशन पर ही सामान छोड़कर कहीं जाना चाहते हैं तो वहां क्लॉक रूम की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन


अभी तक कुली और क्लॉक रूम की सुविधा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ही मिलती थी लेकिन अब दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) दूसरी लाइन पर भी इसकी सुविधा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

मेट्रो ने जारी की निविदा

मेट्रो ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है। इच्छुक कंपनियों को इस सेवा के लिए आगे आने को कहा है। मेट्रो का कहना है कि कुछ कंपनियों से बातचीत चल रही है। फिलहाल यह सुविधा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के अलावा कुछ चिन्हित मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी।

वहां के यात्रियों की जरूरत के हिसाब से यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।  बताते चलें कि किराया निर्धारण समिति (एफसीसी) ने भी मेट्रो किराया के आय स्रोत बढ़ाने के लिए दूसरे विकल्पों की ओर कदम बढ़ाने का सुझाव दिया था। उसमें कुली और क्लॉक रूम, लगेज रूम जैसी सुविधाएं शुरू करने का भी सुझाव था।

​मेट्रो किराया बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने जिस तरह डीएमआरसी के खिलाफ मोर्चा खोला है उसे देखते हुए मेट्रो अब आय के दूसरे स्रोतों की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। मेट्रो के इस कदम को भी उससे जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें