फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की सर्द हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, अभी राहत नहीं

Fri, 10 Jan 2020 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ों में हुई बर्फबारी और कश्मीर से दिल्ली पहुंचने वाली सर्द हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, दिन की गुनगुनी धूप से थोड़ी राहत रही। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार का तापमान .5 डिग्री नीचे रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली-एनसीआर को बारिश एक बार फिर भिगो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 और 15 जनवरी को हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं, 11 व 12 जनवरी को घना कोहरा पड़ सकता है। 

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन तक ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाएं दिल्ली के मौसम का ठंडा रखेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी भारत में चल रही उत्तर पश्चिमी हवाएं पहाड़ों की ठंडक मैदानों में पहुंचा रही हैं। इससे दिल्ली समेत हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ी। वहीं, कुछ इलाके ठंडे रहे। दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका मुंगेशपुर रहा। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान यहां 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पालम, पूसा, जाफरपुर भी ठंड की चपेट में रहा। सफदरजंग का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


सबसे कम अधिकतम तापमान वाले इलाके
मुंगेशपुर    12.4 डिग्री सेल्सियस
पूसा        12.6 डिग्री सेल्सियस
पालम        13.2 डिगिरी सेल्सियस
सफदरजंग    15 डिग्री सेल्सियस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें