फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और कहर बरपाएगी ठंड : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, सुबह कोहरे का अंदेशा, दो दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी

Wed, 17 Jan 2024 05:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Ka Weather: बुधवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह घना से बहुत घना कोहरा हो सकता है। कुछ स्थानों पर शीत लहर चल सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली में कंपकंपाती ठंड से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी में गलन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी अगले कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ेगी। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की आशंका जताई है। बुधवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह घना से बहुत घना कोहरा हो सकता है। कुछ स्थानों पर शीत लहर चल सकती है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। लेकिन सोमवार के मुकाबले 0.2 डिग्री अधिक है।

दिल्ली का जाफरपुर इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह घना से बहुत घना कोहरा हो सकता है। कुछ स्थानों पर शीत लहर चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में आसमान साफ होने से रात का तापमान गिर सकता है। हालांकि आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में बढ़त हो सकती है। 22 जनवरी तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें