फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजधानी में शीत और प्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई 321 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीसीबी का पूर्वानुमान इस सप्ताह भी नहीं मिलेगी राहत, बरतें सावधानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में गिरते तापमान के साथ हवा में और जहर घुलता जा रहा है। तापमान गिरने के साथ ही शीत और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। रविवार को हवा की दिशा बदलने और गति कम होने के कारण एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में हवा पहुंच गई है। ऐसे में प्रदूषक तत्वों ने आसमान में डेरा जमा लिया है। शनिवार की तुलना में 29 सूचकांक की वृद्धि के साथ रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 321 दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में हल्की स्मॉग की चादर देखने को मिली जिससे दृश्यता भी कम रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के पूर्वानुमान के मुताबिक इस हफ्ते भी लोगों को बहुत ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस पूरे हफ्ते तक सांस के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है। रविवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से पांच किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। सीपीसीबी के अनुसार, आनंद विहार में 421 सूचकांक दर्ज किया गया। यह हवा की गंभीर श्रेणी है। इसके अलावा, बवाना में 395, वजीरपुर में 391, लोधी रोड में 389, जहांगीरपुरी में 371, रोहिणी में 371, विवेक विहार में 371, मुंडका में 361, पंजाबी बाग में 353, बुराड़ी में 348 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




13वें दिन खराब हवा में लोगों ने सांस ली

राजधानी के लोगों ने शनिवार को लगातार 13वें दिन खराब हवा में सांस ली। इस सीजन में 14 अक्तूबर को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके बाद से लगातार ही प्रदूषण का स्तर खराब या बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली में इस बार पहले तो नियमित अंतराल पर पश्चिमी विक्षोभ आते रहे। इसके चलते मई और जून में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। इसके बाद अच्छे मानसून के चलते जुलाई, अगस्त और सितंबर में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से ज्यादा रहा। अच्छी बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट हुई वहीं, हवा भी काफी हद तक पहले से ज्यादा साफ-सुथरी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें