फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJP Protest: हाथों में पोस्टर और थाली-चम्मच लेकर जंतर मंतर पर जुटे सीजेपी समर्थक, अभिजीत दिपके भी पहुंचे

Sat, 20 Jun 2026 02:23 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थक आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सीजेपी चीफ अभिजीत दिपके भी प्रदर्शन शामिल होने के लिए जंतर मंतर पहुंचे हैं। सीजेपी समर्थक हाथों में पोस्टर और थाली-चम्मच लेकर जंतर-मंतर पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले अभिजीत दिपके ने 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। आज कॉकरोच जनता पार्टी का यह दूसरा प्रदर्शन है। जिसे लेकर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। भारी सुरक्षाबल को तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरा के जरिए भी निगरानी कर रही है।

बता दें कि अभिजीत दीपके, जो पहले आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े रहे हैं, ने 15 मई को मुख्य न्यायाधीश सुरेश कांत द्वारा दी गई कॉकरोच और परजीवी वाली टिप्पणी के विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की थी। यह टिप्पणी सीनियर एडवोकेट की पदवी से संबंधित एक याचिका की सुनवाई के दौरान की गई थी।
विज्ञापन


16 मई को मुख्य न्यायाधीश ने अपने बयान को लेकर स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी फर्जी और बोगस डिग्री लेकर वकालत में आने वाले लोगों के लिए थी, न कि युवाओं के लिए। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स पर दुख जताते हुए कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें