जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह डीएमआरसी का एक मेंटिनेंस कर्मी ब्लू लाइन के द्वारका सेक्टर-8 मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में किसी काम से गया था। उसने वहां कबाड़ में सांप की फुफकार सुनी। उसे वहां करीब 4 फुट लंबा कोबरा दिखा।
मेट्रो कर्मी बेसमेंट से भागकर बाहर निकला और सूचना स्टेशन प्रबंधन को दी। इसके बाद वन्य जीव संरक्षण विभाग को सूचना दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।
इसके बाद, सांप को एक सुरक्षित बॉक्स में लेकर ऑब्जरवेशन में रखा गया। इधर, सांप मिलने की खबर से स्टेशन के कर्मचारी घबरा गए। प्राथमिक जांच के बाद कहा गया है कि सांप बारिश की वजह से छुपने के लिए बेसमेंट तक पहुंच गया होगा।