फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी से दो सौ मीटर पर मिले दोनों के शव

Tue, 03 Sep 2019 08:23 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दो दोस्तों की हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

दादरी निवासी दसवीं के छात्र और युवक की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव मंगलवार सुबह सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की बंद पड़ी जुनपत पुलिस चौकी से दो सौ मीटर दूर सर्विस रोड की झाड़ियों से बरामद हुए। दिनभर पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी रही, लेकिन देर शाम दोनों की पहचान हुई। प्राथमिक जांच में पुलिस को हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नोएडा: दसवीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि 105 मीटर रोड पर सर्विस रोड की झाड़ियों में दो युवकों के शव पड़े हैं। लोगों का आरोप है कि सुबह साढ़े छह बजे से वह यूपी-100 पर कॉल कर रहे थे, लेकिन आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि युवकों को दो-दो गोली सिर व सीने में मारी गई है। पुलिस को एक युवक के हाथ के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। दोनों युवकों की पहचान का प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


देर शाम दोनों की पहचान दादरी के शिव वाटिका निवासी राहुल (20) और दौलतराम कॉलोनी निवासी कुलदीप नागर (17) के रूप में हुई। राहुल के परिजनों ने जानकारी दी कि वह शाम लगभग छह बजे चाऊमीन खाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। राहुल ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में हाइड्रा चलाता था। वहीं, कुलदीप दसवीं का छात्र है। पुलिस को किसी ने जानकारी दी कि दोनों सोमवार शाम योगेश के साथ देखे गए थे। दोनों के परिजन योगेश के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस वारदात की पड़ताल के लिए योगेश की तलाश रही है।

विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश 

पुलिस ने जो तमंचा बरामद किया है वह .315 बोर का है जो एक युवक के हाथ के नीचे से बरामद किया गया है। मौके से .32 बोर का खोखा बरामद हुआ। इससे युवकों की हत्या यहीं किए जाने की आशंका है। युवकों की जेब आदि से कोई दस्तावेज, मोबाइल आदि बरामद नहीं हुए हैं।

आशंका है कि आरोपियों ने युवक के हाथ के नीचे तमंचा पुलिस को गुमराह करने के लिए रखा हो, ताकि प्रथमदृष्टया पुलिस को लगे कि दोनों युवकों ने एक दूसरे की हत्या की है। पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल के बाद इसी तरह की आशंका जताई थी, लेकिन युवकों के पास से कोई सामान व मोबाइल न मिलना ये दर्शा रहा है कि आरोपियों ने उनकी पहचान छुपाने के लिए सामान भी निकाल लिया था। 

आसपास थे टायरों के निशान, सटकार मारी गोली 

घटनास्थल ऐसे स्थान पर था जहां पर रात में पैदल आवागमन से लोग परहेज करते हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा था कि दोनों युवकों को यहां कैसे लाया गया। पड़ताल में आसपास में किसी वाहन के टायर के निशान दिखाई दिए। वहीं, यह भी बताया गया है कि युवकों को गोली सटाकर मारी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें