फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नहीं चलेगा कांग्रेस और ‘आप’ का हनीमून'

Tue, 24 Dec 2013 01:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के समर्थन पर ‘आप’ का सरकार बनाना दो मुंही नीति को दर्शाता है। ‘आप’ की कथनी और करनी में अंतर है।
विज्ञापन


पार्टी ने भ्रष्टाचार खत्म करने को हथियार बना कर जनता का समर्थन लिया और अब सबसे भ्रष्टाचारी पार्टी कांग्रेस के ही समर्थन पर सरकार बना रही है।

केजरीवाल का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र!

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और ‘आप’ का यह हनीमून ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। दोनों पार्टियों में तलाक होना तय है। यह कदम अवसरवाद की राजनीति को दर्शाता है। यह सरकार दिल्ली वालों के साथ धोखा है।

कांग्रेस का समर्थन और ‘आप’ का सरकार बनाना ठीक वैसे ही है जैसे कोई कहे कि हम उदार तालिबानी हैं। सत्ता के लालच में ‘आप’ इतना नीचे गिर गई है कि उसने कांग्रेस जैसी विश्व की भ्रष्टतम पार्टी से समर्थन ले लिया।
विज्ञापन


जिस देश में लोकतंत्र जीवित है वहां के लोग किसी भी हाल में इसे उचित नहीं ठहराएंगे।

केजरीवाल की टोपी के पीछे कौन है?

कांग्रेस पार्टी कभी भी इस सरकार को गिरा देगी। उन्होंने सरकार बनाने को लेकर ‘आप’ की जनमत संग्रह को शर्मिंदा करने वाला कदम बताया।

तर्क दिया कि दिल्ली की जनता ने 33 प्रतिशत वोट देकर भाजपा को पहले स्थान पर रखा और ‘आप’ को 30 प्रतिशत वोट मिले लेकिन दूसरे स्थान पर रहने और 28 सीटें प्राप्त होने के बाद भी यह पार्टी जनता के बीच झूठी घोषणा कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 75 प्रतिशत जनता का समर्थन हासिल करने का दावा हास्यास्पद और जनता को गुमराह करने वाला कदम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें